कीटनाशक खाने से स्थिति गंभीर
घाघरा | घाघराथाना क्षेत्र के पतागाई निवासी 25 वर्षीय अशरफुल खान ने रविवार की दोपहर कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसकी स्थिति देख परिवार वालों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, वहां से उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया, जहां फिलवक्त उसका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर किसी बात को लेकर पति-प|ी के बीच विवाद हुआ था, उसके बाद अशरफुल ने धान में छिड़काव करने वाला कीटनाशक खा लिया।