पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस में तोड़फोड़, दो को पीटा

बस में तोड़फोड़, दो को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीसे गुमला रही पाठक और बासुदेव को लोहरदगा रोड स्थित दुंदरिया के पास रोक कर बस में तोड़फोड़ की गई। लोगों ने पाठक बस के कंडक्टर मो नेसार और बासुदेव बस के खलासी टीमा लोहरा के साथ मारपीट भी की। बताया जाता है कि घाघरा थाना स्थित टोटांबी गांव के समीप बाजारटांड़ के पास कुछ लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया था। परंतु दोनों बस के चालकों ने गाड़ी नहीं रोकी थी। इसके बाद दुंदरिया के समीप छात्रावास के पास कुछ लोगों ने दोनों बसों को एक-एक कर रोक कर तोड़फोड़ की। पिटाई से कंडक्टर मो नेसार और खलासी टीमा लोहरा को गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोयल एवं स्थानीय बस के एजेंट मनोज कुमार, विक्की ठाकुर सहित कई लोग सदर अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का इलाज कराया। वहीं घटना के विरोध में बस कर्मियों ने 7:30 बजे गुमला-लोहरदगा मार्ग को घटनास्थल के समीप पत्थर लगाकर जाम कर दिया है। स्थानीय पुलिस को बस एसोसिएशन द्वारा सूचना दी गई है। एसोसिएशन ने घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।