आज मनाया जाएगा पेंशनर दिवस
गुमला | झारखंडराज्य पेंशनर समाज की गुमला जिला शाखा की मासिक बैठक बैद्यनाथ चंद्र अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें 17 दिसंबर को पेंशन दिवस आयोजित करने पर चर्चा हुई। इस जिले में पहले यह दिवस बैंकों द्वारा मनाया जाता था। इस मौके पर पेंशनरों को सम्मानित भी किया जाता था। परंतु पिछले वर्ष से बैंकों द्वारा यह दिवस नहीं मनाया जा रहा है। बैठक में सभी बैंकों से अनुरोध किया गया कि वे पेंशन दिवस अवश्य मनाएं और पेंशनरों को पूर्व की भांति सम्मानित करें। बैठक में सनत कुमार दास एवं सुदर्शन प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर हिलारियुस तिर्की, गंगाधर प्रसाद, महावीर उरांव, महावीर मिश्र, युगेश्वर मिश्र, बटेश्वर साहू, गौरी प्रसाद, अघनू बड़ाईक, चंद्र नाथ प्रसाद, प्रभाकर दास, सदाशिव नन्द, सिद्धेश्वर प्रसाद, बासुदेव मुंडा, हर्ष साहू, फलींद्र बड़ाईक आदि उपस्थित थे।