- Hindi News
- प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दो स्कूलों का चयन
प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दो स्कूलों का चयन
विशुनपुरप्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय, विशुनपुर में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के 23 मध्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का उद्घाटन बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता ने किया। बीडीओ ने बीईईओ हरेंद्र प्रताप तिवारी के साथ विभिन्न विद्यालयों से लाए गए मॉडलों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के आधार पर प्रखंड क्षेत्र के दो विद्यालयों काे जिला के लिए नामांकित किया गया। इसमें मध्य विद्यालय विशुनपुर का जल संरक्षण पर आधारित मॉडल तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटिया का जल विद्युत निर्माण के मॉडल का चयन किया गया। ये दो विद्यालय के बच्चे गुमला में 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर बीडीओ ने विभिन्न विद्यालयों से आए हुए बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी विद्यालय के मॉडल प्रशंसनीय हैं, लेकिन दो ही विद्यालय को चुनना था। इसलिए श्रेष्ठता के आधार पर दो विद्यालयों का चयन किया गया है। इस अवसर पर मनी कुमार सिन्हा, सीताराम खेरवार, सुशील उरांव, गेब्रियल, सरोज कुमारी, नयनतारा कुमारी, चंद्रेश उरांव, प्रह्लाद महतो, सुखदेव उरांव आदि मौजूद थे।