पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट जुल्म अब बर्दाश्त नहीं : विजय

लूट जुल्म अब बर्दाश्त नहीं : विजय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | झारखंडनव निर्माण दल की बैठक होटल बिंदेश में हुई। इस मौके पर सबसे पहले जम्मू कश्मीर में शहादत देने वाले शहीद संकल्प शुक्ला अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। माले नेता सह झारखंड नव निर्माण दल के संयोजक विजय सिंह ने कहा कि झारखंड में लूट जुल्म का राज अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने झारखंडियों खासकर युवाओं को झारखंड के नवनिर्माण के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। दल के गुमला जिला प्रभारी बाबूलाल भगत ने कहा कि जिले में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, पलायन, बेरोजगारी, भुखमरी तथा गुमला-लोहरदगा के सीमांत पर अल्युमीनियम कारखाना निर्माण जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन की तैयारी की जाएगी। बैठक में महिलाओं द्वारा छेड़े गये शराबबंदी अभियान को समर्थन देने तथा गुमला में जन अधिकार की लड़ाई को तेज करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर गुमला प्रखंड में संगठन विस्तार के लिए नौ सदस्यीय संयोजन प्रखंड समिति का गठन किया गया। इसमें शिवकुमार मांझी, श्रीदेव सिंह, कंचन साहू, केशो सिंह, ललन साहू, टोना उरांव, वीरेंद्र साहू, राजेश्वरी साहू शीशम साहू को शामिल किया गया। बैठक में बसंत कुमार, राजन साहू, मुख देव सिंह करमा उरांव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।