फाइलेरिया प्रशिक्षण का आयोजन
गुमला | प्रभारीचिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में फाइलेरिया प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 14 दिसंबर से चलने वाले कार्यक्रम में लक्षित जनसंख्या को शत प्रतिशत दवा खिलाने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महिला मंडल, स्कूल के प्रधानाचार्य, ग्राम सभा के अध्यक्ष के सहयोग से दीवाल लेखन एवं आईपीसी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि दो वर्ष से छोटे बच्चे, गर्भवती माता तथा बीमार व्यक्ति को छोड़कर सभी व्यक्ति को डीईसी का निर्धारित खुराक एवं अलबेंड्राजोल का एक टेबलेट अनिवार्य रूप से देना है। प्रशिक्षण डाॅ. राकेश कुमार, आनंद राम महतो एवं शिवचरण साहू ने दिया। प्रशिक्षण में रामकेश्वर बड़ाईक, ज्योति किरण मिंज, अन्ना कुमारी, हिलारिया केरकेट्टा, जेरलदीना किंडो, शांता कल्याणी कुजूर, सुमित्रा देवी, नीलम कुमारी, दुर्गावती देवी, एलिजाबेथ लकड़ा, अतेन टोप्पो, राजो देवी, नुसरत आरा, सकला देवी, सरस्वती देवी, सविना कुजूर, नसरीन बीबी, विरसमुनी देवी, रावनी देवी, सुमति उरांव, सुकरमनी, विमला, सीता देवी, बरदानी बाखला, सुशीला देवी, वृंदावती देवी, शशि देवी, रोपनी देवी आदि मौजूद थे।