पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन तालाब में डूबने से छात्र की मौत

वन तालाब में डूबने से छात्र की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>मृतक के पिता ने कहा- स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हुई घटना

भास्करन्यूज | गुमला

मत्स्यविभाग स्थित वन तालाब में डूबने से मंगलवार को बड़ाइक मुहल्ला निवासी मनोज ठाकुर के पुत्र छह वर्षीय प्रियांशु ठाकुर की मौत हो गई। वह शहर के राजकीय मध्य विद्यालय टंगरा में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। उसकी मौत के बाद परिजनों मुहल्ले के लोगों ने विद्यालय प्रबंधन समिति के विरोध में शव के साथ शहर के टावर चौक को जाम कर दिया।

मृतक प्रियांशु के पिता मनोज ने बताया कि मंगलवार को मैं अपने बेटे को स्कूल छोड़कर आया था। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है। अब मेरा बच्चा इस दुनिया में नहीं है। परंतु विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से अन्य बच्चों के साथ भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। स्कूल पहुंचने के बाद छुट्‌टी होने तक बच्चों की जिम्मेवारी विद्यालय प्रबंधन की बनती है। उन्होंने कहा कि लापरवाह विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई होनी चाहिए। सड़क जाम ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक रहा। जाम के कारण पूरे शहर में यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जीउतीया पर्व होने के कारण शहर में काफी चहल-पहल थी। बाद में जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने लोगों को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। थाना प्रभारी ने लोगों से कहा कि विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ लिखित शिकायत करें। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

बच्चे के दोस्त से बात करती पुलिस।

स्कूल में बैग रखकर गए थे तालाब : दीप ज्योति

घटनाका प्रत्यक्षदर्शी प्रियांशु ठाकुर का दोस्त दीप ज्योति बिलुंग ने बताया कि हमलोग स्कूल में बैग रखने के बाद वन तालाब चले गए थे। मेरे साथ प्रियांशु, आकाश, छोटू पियूष भी गया था। तालाब में हमलोग नहा रहे थे और प्रियांशु शौच करने के लिए पास में गया था। शौच कर आने के बाद वह तालाब की ओर आया। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गहरे पानी में चला गया।

टावर चौक में शव को रखकर जाम करते लोग।

शौच के बहाने गया था वन तालाब

बतायाजाता है कि मनोज ठाकुर मंगलवार को अपने पुत्र प्रियांशु ठाकुर को स्कूल पहुंचाकर चले गए थे। इसके बाद प्रियांशु ठाकुर अपने मित्रों दीप ज्योति बिलुंग, आकाश कुमार दुबे, पियूष कुमार छोटू के साथ शौच करने के बहाने वन तालाब चला गया था। शौच करने के बाद वह