पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलाकारों ने गीत नुक्कड़ प्रस्तुत किया

कलाकारों ने गीत नुक्कड़ प्रस्तुत किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहरदगा | जिलाजनसंपर्क कार्यालय में दो दिवसीय कला जत्था का प्रदर्शन चयन कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंतिम दिन जनसंपर्क विभाग की ओर से निबंधित कला जत्था के टीमों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के लिए आए कलाकारों की टीमों ने मनरेगा, स्वास्थ्य, एचआईवी, लक्ष्मी लाडली योजना, दहेज प्रथा, नशापान, भ्रूण हत्या, जननी शिशु सुरक्षा योजना आदि विषयों पर गीत एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। मधुकुंज गुमला की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण, लिंग भेद तथा एचआईवी पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पहले दिन 12 स्थानीय कलाकारों की टीमों तथा अंतिम दिन 10 जनसंपर्क द्वारा निबंधित टीमों की स्क्रीनिंग की गई। पैनल निमार्ण के लिए चयन समिति में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव शामिल थे।