- Hindi News
- हल्ला बोल कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक
हल्ला बोल कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक
गुमला | भाजपाजिला कार्य समिति की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा की अध्यक्षता में शहर के बीर कुंवर सिंह भवन में हुई। बैठक में 24 सितंबर को आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में जिले के सभी लोगों से उपस्थित होने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि हल्ला बोल कार्यक्रम में पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जिले में कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। साथ ही जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर चुकी है। जिसके कारण जिले में विकास की स्थिति बदहाल हो चुकी है। उक्त समस्याओं के विरोध में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दें। इस मौके पर विधायक कमलेश उरांव, पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश उरांव, धनीनाथ साहू, भूपन साहू, सविंद्र सिंह सहित कई नेताओं ने बैठक को संबोधित किया। इसके अलाव बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने विचार रखे। मंच संचालन जिला महामंत्री अनूप कुमार अधिकारी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश उरांव अन्य।