बिजली संबंधी समस्या को लेकर रैली आज
गुमला | बरवेक्षेत्र में बिजली बहाल करने तथा आदर्श ग्राम अमगांव (जारी) समेत अन्य गांवों में जले ट्रांसफार्मरों को बदलने, दस केवीए एवं 16 केवीए की जगह 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को रैली प्रदर्शन किया जाएगा। झापा कार्यकारी अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य हन्दु भगत की अगुवाई में होने वाले रैली से पहले परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम स्थित प्रतिमा पर 12 बजे माल्यार्पण किया जाएगा।