- Hindi News
- सात दिनों से गायब व्यक्ति की लाश कुएं में मिली
सात दिनों से गायब व्यक्ति की लाश कुएं में मिली
कामडाराथाना क्षेत्र के लतरा कुम्हार टोली स्थित एक कुआं से एक व्यक्ति की लाश पुलिस ने बरामद की है। उसकी शिनाख्त जर्राटोली निवासी पबई मुंडा (50 वर्ष) के रूप में की गई है। वह गत शुक्रवार से लापता था। मृतका की प|ी गांगो देवी ने बताया कि पबई मुंडा बहुत अधिक शराब पीता था।
इसी आधार पर माना जा रहा है कि शराब के नशे में वह कुएं में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यूडी केस के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।