पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टांगी से मारकर वृद्ध महिला की हत्या

टांगी से मारकर वृद्ध महिला की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>पति के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार

भास्करन्यूज | गुमला

गुमलाथाना क्षेत्र के बरगांव निवासी 55 वर्षीय महिला नुनी देवी की उसके घर में ही टांगी से मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला दिया है। घटनास्थल पर मृतका की गर्दन में टांगी फंसी हुई थी। हत्यारे ने अपने लाल रंग की टार्च भी वहीं छोड़ दी थी। मृतका के भाई पुत्र ने दावा किया है कि यह हत्या झमन साहू ने ही की है। इस संबंध में मृतका के भाई हिमायु साहू पुत्र मोहन साहू ने गुमला थाना में झमन साहू के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका के पुत्र भाई ने बताया कि नुनी देवी का विवाह उर्मी डांग टोली निवासी झमन साहू के साथ हुआ था।

परंतु कुछ वर्षों बाद उसने नुनी देवी को छोड़ कर दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से नुनी देवी लगभग 25 वर्षों से मायके में रह रही थी। कुछ वर्षों पहले ही उसे इंदिरा आवास मिला था। इसके बाद से वह इसी में रह रही थी। इसी बीच नुनी देवी ने अपने पति झमन साहू से गुजारा भत्ता मांगते हुए मामला दर्ज कराया था। इस पर झमन साहू केस उठाने के लिए दबाव डालते हुए जान से मार डालने की धमकी देता था। इस मामले में संतोषजनक फैसला नहीं होने पर नुनी देवी पुन: अपील करने वाली थी। इसी बीच हत्या हो गई। बताया जाता है कि झमन साहू रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना स्थित पोड़ा गांव के कोलियरी में काम करता था। वह हाल के दिनों में अपने गांव आया हुआ था।

सिर कूचकर महिला की हत्या

कामडारा | कामडारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोनसा चुआंटोली में बुधवार की रात लगभग 50 वर्षीया महिला रिंगारिन मुंडाइन की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या घर में मसाला पीसने वाले सिलोटी से सिर कूच कर की गई है। हत्यारों का फिलहाल सुराग नहीं मिल पाया है। घटना की सूचना पर पहुंचे कामडारा के थाना प्रभारी चक्रवर्ती राम ने आशंका व्यक्त की है कि डायन-बिसाही को हत्या प्रतीत हो रहा है। फिलहाल छानबीन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रिंगारिन मुंडाइन बुधवार की रात अपने घर में अकेली साेई थी। उसका बेटा मनीष केरकेट्टा दूसरे के घर में सोने के लिए गया था। गुरुवार की सुबह मनीष केरकेट्टा अपने घर आया, तो मां को मृत पड़ा पाया। समझा जाता है कि रात में अज्ञात हत्यारों ने आकर रिंगारिन मुंडाइन के सिर पर सिलोटी से वार कर हत्या कर दी।