अभाविप ने छात्र महासंग्राम पर की चर्चा
गुमला | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक एसएस बालक छात्रावास में हुई। इसमें 24 सितंबर को रांची में होने वाले छात्र महासंग्राम पर चर्चा की गई। जिला संयोजक विमल चन्द्र बड़ाईक ने बताया कि झारखंड में शिक्षा के गिरते स्तर, अराजकता, भ्रष्टाचार को लेकर अभाविप हमेशा संघर्ष करती रही है। लेकिन राज्य सरकार की ओर से किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की गई। इसके विरोध में छात्र महासंग्राम होने जा रहा है। महासंग्राम के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 20 सितंबर को गुमला में पदयात्रा निकाली जाएगी। बैठक में देव उरांव, चन्देश्वर उरांव, बलकू उरांव, संतोष उरांव, कुलदीप उरांव, जयराम उरांव, ज्ञानदीप उरांव, दुरन खड़िया आदि उपस्थित थे।