पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामािजक विकास के लिए शिक्षा जरूरी : भूपेंद्र

सामािजक विकास के लिए शिक्षा जरूरी : भूपेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषिविज्ञान केंद्र गुमला विकास भारती बिशुनपुर के संयुक्त तत्वावधान में कृषि औजार प्रदर्शनी सह कारीगर संगोष्ठी का आयोजन विकास भारती स्थित कृषि भवन में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव थे उन्होंने मौके पर कहा कि समाज के लोगों को अपने जीवन को चलाने के लिए परिवर्तन की आवश्यकता है। किसी भी एक क्षेत्र में विकास होने से समाज का विकास संभव नहीं है। संपूर्ण समाज का विकास चाहिए तो शिक्षा, तकनीकी, आचरण बाजार का विकास करें, तब ही समाज का संपूर्ण विकास संभव है।

विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना मेरा पहला लक्ष्य है। चाहे वह विकास शिक्षा का हो या फिर कृषि स्वास्थ का हो। मैं हर तरह के विकास कार्यों के लिए तत्पर रहूंगा। नई से नई तकनीक हमारे किसान भाईयों एवं कारीगरों को हमारी संस्था के माध्यम से सिखलाया जाएगा। राज्य के पर्यटन सचिव अविनाश कुमार ने कहा कि मैं किसानों के कार्यों को देखकर काफी प्रसन्न हूं। इस क्षेत्र में किसानों की कार्य कुशलता को देखकर इनकी मेहनत, बुद्धि एकजुटता सामने दिख रही है।

पर्यटन सचिव ने कहा कि विकास भारती के सहयोग से इस क्षेत्र के लोग गरीबी से बाहर आकर अपना अच्छा जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा तकनीकी कार्यों से जुड़कर अपने कार्यप्रणाली को कुशल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस संस्थान से जुड़कर नए तकनीकी की जानकारी लें। साथ ही नवीन तकनीक को अपना कर अपने उत्पाद को एक नया रूप प्रदान करें। इस अवसर पर किसानों कारीगरों की आेर से बनाए गए सामग्रियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही सर्वश्रेष्ठ कारीगर को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिन कारीगरों को पुरस्कृत किया गया उनमें बांधगिरी के लिए पंचु तुरी, बढ़ईगिरी के लिए देवलाल खेरवार, लोहार गिरी के लिए मोहन लोहरा, कुम्हार गिरी के लिए परशुराम महतो, मूल्य संवर्धन के लिए अनिता देवी, बुनाई कढ़ाई के लिए अमृता कुजूर के नाम शामिल हैं। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य भिखारी भगत, महेंद्र भगत, पंकज कुमार, गंगेश्वर गिरी आदि मौजूद थे।

मंच पर राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव अन्य।