दुर्घटना में दो युवकों के पैर टूटे
बिशुनपुर | बिशुनपुरस्थित ज्ञान निकेतन के समीप सड़क दुर्घटना में चिरोडीह निवासी घुरा उरांव गुटवा निवासी अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गे। दोनों युवकों के पैर टूट गए हैं। उन्हें सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घुरा उरांव अशोक साहू एक टेंपो पर सवार होकर घाघरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ज्ञान निकेतन मोड़ के समीप एक सवारी गाड़ी और टेंपो में टक्कर हो गई। इससे दोनों युवकों के पैर टूट गए। इस घटना के बाद टेंपो चालक वहां से फरार हो गया।