राहत कोष में दिए 15 हजार
गुमला | झारखंडराज्य पेंशनर समाज की चैनपुर प्रखंड इकाई ने जम्मू-कश्मीर में आई आपदा पर प्रधानमंत्री की अपील तथा मानवीय संवेदना के आधार पर प्रधानमंत्री राहत कोष में 15 हजार रुपए का ड्राफ्ट भेजा। पेंशनर समाज के चैनपुर प्रखंड सचिव रामानुज शर्मा के अनुसार ड्राफ्ट संख्या 010798 दिनांक 19 सितंबर 2014 के माध्यम से राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में भेज दिया गया है।