पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया पुस्तक का विमोचन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया पुस्तक का विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में अजय किशोर नाथ पांडेय “बेबस” द्वारा रचित पुस्तक “तपिस” का विमोचन मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि एक लिपिक होकर जिस प्रकार अजय पांडेय ने अपनी कविता संग्रह में समाज के परिस्थितियों को उजागर किया है, वह काबिले तारीफ है।

रांची की मेयर आशा लकड़ा ने अजय पांडेय की कलाकृति एवं लेखन की प्रशंसा की। स्थानीय विधायक कमलेश उरांव, साहित्यकार अजय किशोर नाथ पांडेय ने भी मौके पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरू पुष्पा टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक सच्चिदानंद तिग्गा, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के हमशक्ल मेदिनीनगर निवासी अमित खान, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, एसएस प्लस टू के प्राचार्य शिव कुमार महतो, पूर्व सेवा निवृत उप विकास आयुक्त पुनई उरांव, भूपन साहू, हरि किशोर शाही, मिसिर कुजूर, भिखारी भगत, गणपत सिंह, शैल मिश्रा, कीर्तिबाला बाड़ा, सागर उरांव, विमल चंद्र असुर, शहर के गणमान्य लोग, एसएस प्लस टू के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधाकर कुमार, ज्ञानचंद साहू, मनमोहन प्रसाद का सहयोग काफी सराहनीय रहा।

पुस्तक का विमोचन करते अतिथि।