शिविर में बच्चों की दांतों की जांच
गुमला | नावाटोलीबाल विकास केंद्र में होली फेथ ट्राइबल वेलफेयर संस्था द्वारा बच्चों के लिए दांत चिकित्सा शिविर का लगाया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. जाहिद हुसैन एवं डॉ. रायसा हुसैन (दोनों रांची से) ने बच्चों के दांतों की जांच की। जांच में अधिकतर बच्चों के दांत में कीड़े पाए गए। डॉ. जाहिद हुसैन एवं डॉ. रायसा हुसैन ने अभिभावकों को दांत की साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी। शिविर को सफल बनाने में नावाटोली बाल विकास केंद्र के प्रबंधक भागीत बेसरा, नरेन्द्र साहू, रेनु , बेला टोप्पो, शीला केरकेट्टा, असरीता कच्छप, सुनील बाखला एवं चंद्रनाथ उरांव ने सक्रिय भूमिका निभाई।