एस्ट्रोटर्फ मैदान का किया मुआयना
संतइग्नासियस स्कूल के एस्ट्रोटर्फ मैदान का सोमवार को सीएसआर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजर कौसर अहमद निमई महतो ने निरीक्षण किया। मौके पर सीएसआर स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजर सह पूर्व इंटरनेशनल फुटबाल टीम के गोल कीपर कौसर अहमद ने बताया कि वर्ष 2013 में जमशेदपुर में टाटा स्टील के तत्वावधान में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमे झारखंड के कई जगहों के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में भाग लिया था। इसमें चयनित 39 खिलाड़ियों काे गुमला में 15 से 20 अक्टूबर तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस निमित संत इग्नासियस स्कूल के प्राचार्य के आदेश पर एस्ट्रोटर्फ मैदान का मुआयना किया गया। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को पांच दिनों तक प्रशिक्षण के साथ साथ कीट, ड्रेस आदि टाटा स्टील के ओर से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील जमशेदपुर के अलावे कई जगहों पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देना चाहता, ताकि इसे देखकर और भी खिलाड़ी जागरूक हो और भविष्य में वे भी प्रतियोगिता में भाग लें। उन्होंने बताया कि इसका श्रेय सीएसआर के चीफ वीरेन बूटा को जाता है, क्योंकि उनके पहल पर ही यह संभव हो पा रहा है। मौके पर टाटा स्टील के सुपरवाइजर निमई महतो ने कहा कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में गुमला, सिमडेगा, खूंटी, जमशेदपुर, मनोहरपुर, बड़गांव, गोमाडीह, के 39 खिलाड़ी शामिल होंगे।
एस्ट्रोटर्फ मैदान का मुआयना करते आयोजन समित के सदस्य।