प्रेमिका को जहर देकर मार डालने का आरोप
सिसई | सिसईथाना क्षेत्र के खेर्रा डीपाटोली गांव निवासी प्रेमी मनोज उरांव उरांव पर जहर देकर अपनी प्रेमिका को मार डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार मनोज उरांव पांच सितंबर को अपनी प्रेमिका को घर ले आया था। दोनों पति-प|ी के रूप में रह रहे थे। रविवार की रात घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ हुआ था। मनोज उरांव पर अपने प्रेमिका को कीटनाशक खिला कर मार डालने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। सिसई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। युवती के पिता ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।