ज्योति संघ में दुर्गोत्सव की तैयारी
ज्योतिसंघ द्वारा शारदीय दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस वर्ष ज्योति संघ, गुमला 52वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसकी स्थापना एक सामाजिक संगठन के रूप में 1962 में हुई थी। इस वर्ष स्थानीय मूर्तिकार शिवकुमार प्रजापति द्वारा प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेदिनीनगर, पश्चिम बंगाल से पुष्प सज्जा के लिए कारीगर चुके हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्योति संघ द्वारा महाप्रसाद वितरण का स्टॉल लगाया जाएगा। सप्तमी, अष्टमी तथा नवमी के दिन महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। ज्योति संघ के सचिव मुकेश कुमार सिंह ने नागरिकों से महापर्व को शांति तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की है। ज्योति संघ के अध्यक्ष विजय कुमार लाल, नीतेश कुमार लाल, संजय कुमार, दीपक वर्मा, अशोक कुमार साहू, रमेश ठाकुर, बदरी कुमार गुलशन, बलराम गुप्ता, राधेश्याम पाल सिंह, प्रीतम कुमार टिंकू, सुरेन्द्र प्रसाद, अंकित विश्वकर्मा, शुभम कुमार गोलू, अमित प्रसाद, मोहित गुप्ता, अक्षय सिंह, भरत चन्द्र दास, राजेश उरांव तथा संतोष कुमार लाल शारदीय दुर्गा पूजनोत्सव को सफल बनाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं।