पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ से रांची में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी

आठ से रांची में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलासंस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय रांची के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सीजीएफआई विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2014-15 का आयोजन आठ अक्टूबर से मेगा स्पोर्टस कांप्लेक्स होटवार रांची में होगा। इसमें भाग लेने के लिए कबड्डी(बालक एवं बालिका), खो-खो(बालक एवं बालिका)की टीम सिसई प्रखंड से 10 बजे सुबह रांची के लिए टीम प्रस्थान करेगी। वहीं वॉलीबॉल की टीम संत पात्रिक उच्च विद्यालय गुमला से प्रस्थान करेगी। यह जानकारी प्रभारी खेल पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खो- खो(बालक) 17 वर्ष में रोशन ठाकुर, नितेष ठाकुर, अभिषेक साहू, राजपति उरांव, विशाल साहू, देवेंद्र साहू, मंगलेश्वर उरांव, प्रदीप साहू, (सभी सिसई प्रखंड) मो तहसीम आलम, रमेश उरांव, (सभी रायडीह प्रखंड) शामिल हैं। खो-खो बालिका टीम में (17 वर्ष) में रोशनी कुमारी, ऊषा कुमारी, शिल्पा बेग, कमला कुमारी, अंजनी कुमार, अनिता कुमारी, जगरानी टेटे, सोनामुनी कुमारी(सिसई), करिश्मा कुमारी (रायडीह), किरंती कुमारी, सुमंती कुमारी (जारी) शामिल हैं। कबड्डी(बालिका) 17 वर्ष में चांदनी कुमारी, निर्मला कुमारी, रंजीता कुमारी (डुमरी), श्वेता कुमारी, संगीता कुमारी (सिसई), रोता कुमारी, सुमंती बाड़ा, सुमित्रा कुमारी, मंती कुमारी, पुष्पा कुमारी, मीरा कुमारी प्रशिक्षक प्रबंध के रूप में पूनम कुमारी शामिल रहेंगी।

कबड्डी(बालक) 17 वर्ष में भीखु उरांव, वीरेंद्र साहू, मेजर महतो, सुकरा उरांव, सुरेंद्र उरांव, सौरभ सिंह, रामेश्वर महतो, अमन कुमार ठाकुर, बिरसा उरांव, दीपांशु कुमार, अमन केशरी, संतु खड़िया शामिल हैं। कबड्डी(बालिका) 14 वर्ष में रेणु कुमारी, सुनीता कुमारी, सपना कुमारी, दुलैर कुमारी, पूजा कुमारी, सबिता कुमारी, अनिता कुमारी, सुजीता कुमारी, रोशनी कुमारी, शिल्पा बंक, रोशनी कुमारी, श्वेता कुमारी, प्रशिक्षक प्रबंधक के रूप में कमला कुमारी शामिल हैं।

कबड्डी(बालक) 14 वर्ष में दीपक एक्का, नीरल तिर्की, फूलचंद खेरवार, जयमन केरकेट्टा, सिरिल खेस, संघर्ष मिंज, रोशन कुमार, अमन कुमार, प्रशिक्षक प्रबंधक के रूप में वीरेंद्र मिंज शामिल हैं।