पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुमला से छह कांटेस्टेंट का चयन

गुमला से छह कांटेस्टेंट का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | दिल्लीकी संस्था संगम कला ग्रुप द्वारा प्रायोजित सुर तरंग नामक सिंगिंग टैलेंट हंट ऑडिशन में गुमला जिला से छह प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिलास्तरीय फाइनल में चुने गए प्रतियोगियों में दीक्षा कुमारी, मनोहर कुमार विश्वकर्मा, मो. शाहबान, काबिल अख्तर, अंशु चौबे एवं अक्षिता प्रिया शामिल हैं। शारदा एकेडमी में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले रहे थे। चुने हुए प्रतियोगी रांची एवं रामगढ़ से चुने गए फाइनलिस्ट के साथ 30 अक्टूबर को रांची में आयोजित डिस्ट्रिक्ट फाइनल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें से पुन: छह प्रतियोगियों को चुन कर दिल्ली में मेगा फाइनल के लिए भेजा जाएगा। शारदा एकेडेमी ने आगे भी गुमला के टैलेंट को निखारने के लिए इस तरह का आयोजन करेगी। डांस एकेडेमी के संयोजक सतीश नायक ने कार्यक्रम के आयोजन में शुभ टेलीकॉम एवं प्रतीक जांच घर के योगदान के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।