- Hindi News
- घोषणा पत्र में स्थानीय मुद्दों को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा
घोषणा पत्र में स्थानीय मुद्दों को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा
जिलाकांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष शिवकुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य विनोद किस्पोट्टा एवं समीर भगत मौजूद थे। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में जिले की जन समस्याओं को शामिल करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें मुख्य रूप से रेलवे, बाईपास रोड, बॉक्साइट खनिज आधारित कारखाना, कृषि आधारित उद्योग, जिला स्तर पर पिछड़ा वर्ग को जनसंख्या के आधार पर आरक्षण, स्वास्थ्य अनुदान के लिए गैर बीपीएल गरीबों की आय सीमा में वृद्धि, नियमित बिजली आपूर्ति, ग्रामीण सड़क आदि को शामिल करने का प्रस्ताव पारित कर राज्य मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों को दिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में यूपीए सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रो. बरनार्ड मिंज, मुरली मनोहर प्रसाद, मानिक चंद, अकीलुर्रहमान, चुमनू उरांव, अमृता भगत, एजाज अहमद, मो कलाम, मो मुख्तार, राजू साहू, मो कुर्बान, भैया राम उरांव, विमल तिर्की, अरुण पांडेय, चंद्रशेखर उरांव, जब्बार खान, बेंजामिन लकड़ा, बसंत गुप्ता, अल्बर्ट तिग्गा, दिलीप कुजूर , जयनाथ उरांव, जगदेव नायक, रोशन बरवा, बनबिहारी, बबलू जायसवाल आदि मौजूद थे।