भवन पूर्ण करने की मांग
गुमला | केओकॉलेज गुमला के प्राचार्य डॉक्टर शशि भूषण ने डीपीओ अरुण सिंह को ज्ञापन सौंपकर जिला योजना मद से केओ कॉलेज परिसर में अधूरी बहुउददेशीय भवन को पूरा कराने की मांग की है। प्राचार्य ने कहा कि इस भवन का निर्माण कार्य अक्टूबर 2012 में प्रारंभ हुआ था। परंतु आज तक पूर्ण नहीं हो सका है। सिर्फ छत ढलाई के स्तर तक आकर कार्य रुका हुआ है। प्राचार्य ने इसकी प्रतिलिपि गुमला विधायक शिवशंकर उरांव उपायुक्त गौरी शंकर मिंज को भी दी है।