निर्धारित भाड़ा लागू करने की मांग
गुमला | भाकपा(मार्क्सवाद) के जिला सचिव मोहन उरांव ने डीसी गौरीशंकर मिंज एसडीओ नेहा अरोड़ा को ज्ञापन सौंपकर बस चालकों मालिकों द्वारा मनमानी बस भाड़ा वसूली पर रोक लगाने निर्धारित भाड़ा लागू करने की मांग की है। मोहन उरांव ने कहा कि गुमला से चलने वाली और गुमला आने वाली बसों में मनमानी भाड़ा वसूल किया जा रहा है। वहीं बस में मालिका का नाम मोबाइल नंबर अंकित होना चाहिए। यात्रियों को दी जाने वाली भाड़ा रसिद में गाड़ी का नंबर, समय-सारणी मालिक का नाम लिखा होना चाहिए। लेकिन यात्री इन सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि मनमानी बस भाड़ा वसूलने पर रोक लगाने निर्धारित भाड़ा लागू नहीं होने की स्थिति में 20 फरवरी को एनएच जाम किया जाएगा।