पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अहंकार, मोह माया शिव को करें अर्पित : शांति

अहंकार, मोह-माया शिव को करें अर्पित : शांति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापति ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में त्रिमूर्ति शिव जयंती मनाई गई

भास्करन्यूज | गुमला

प्रजापतिब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के डीएसपी रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र में 79वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिव ध्वज फहराया गया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। केंद्र की संचालिका शान्ति बहन ने शिवरात्रि का अध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का यादगार है। शिव सर्व के कल्याणकारी हैं। सभी मनुष्य की आत्माओं के परमपिता हैं। अज्ञानता और आसुरी संस्कारों के शमन के लिए परमात्मा के शिवलिंग ज्योतिलिंग के रूप में कई मंदिर हैं। उन्होंने कहा कि अपने मनोविकारों के क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार को शिव पर अर्पित करें तभी जीवन में सुख शांति की प्राप्ति हो सकती है।

शांति बहन ने कहा कि अध्यात्म से आत्म जागृति आती है यही सच्चा जागरण है। वार्ड पार्षद शैल मिश्रा ने कहा कि शिव सभी के परमपिता हैं। हम सब उसकी संतान आपस में भाई- भाई हैं। यही भावना आपसी प्रेम और भाईचारा ला सकती है। उन्होंने कहा कि शिव अनादि और अनंत हैं।

इस अवसर पर शिव अवतरण की भव्य झांकी भी सजायी गई। ज्योतिलिंगम प्रतिमा के साथ शिव दर्शनझांकी में संस्थान के भाई- बहनों ने शिवध्वज के साथ नगर भ्रमण किया।

साथ में बैंड बाजे में शिव महिमा की धुनें बज रही थी। इस मौके पर कार्यक्रम में बहन रेखा, बबिता, सुनिता, अंजिता, कुसुम, नीलम, आशा तथा भाई सहदेव महतो, संदीप आचार्य, केदार प्रसाद, संजय अग्रवाल सहित काफी संख्या में भाई-बहनें उपस्थित थे।