सीरा सीता नाले को किया जाएगा विकसित
डीसी-एसपी ने सीरा सीता नाले में की जिले की सुख-समृद्धि की कामना
भास्करन्यूज| गुमला
उपायुक्तश्रवण साय एसपी भीमसेन टूटी ने शुक्रवार को चैनपुर डुमरी के सीमांत नवगाई में आदिवासी समाज के पवित्र उदगम स्थल सीरा सीता नाले पहुंचे। अधिकारियों ने मत्था टेककर जिले की सुख-समृद्धि शांति की कामना की। सीरा सीता नाले के पौराणिक इतिहास की जानकारी लेते हुए समुचित विकास की बात कही। उपायुक्त ने कहा कि सीरा सीता नाले को विकसित किया जाएगा। पवित्र स्थली के पहुंच मार्ग की जर्जर हालात को देख जल्द सड़क बनाई जाएगी। डीसी ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर विकास योजनाओं की जानकारी ली। योजना बनाओ अभियान की जानकारी भी ली। नवगाई पुटरुंगी सीरसी कटकाही इलाके के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द अपर शंख जलाशय से आपको सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। आप सालों भर खेती कर सकते हैं। एसपी भीमसेन टूटी ने कहा कि आप भयमुक्त वातावरण में रहकर गांव के विकास में हाथ बढ़ाएं। आपके सहयोग से ही क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो सकता है।