पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें, मिलेगी सफलता

लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें, मिलेगी सफलता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसईरोड स्थित संत इग्नासियुस प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को समारोह आयोजित कर दसवीं बारहवीं के छात्रों को विदाई दी गई। एचएम फादर इरेंसियुस मिंज, फादर मनोहर खोया फादर प्रफुल्ल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर एचएम ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मूल्यवान हैं।

यह समय बीत जाने के बाद कभी लौटकर नहीं आता। आने वाला समय अत्यधिक परिश्रम करने का है। समय का सदुपयोग कर अध्ययन करें। लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़ें। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। फादर मनोहर ने कहा कि अनुशासन ही इंसान को महान बनाता है। आप अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। स्कूल से विदाई लेने के बाद मौज मस्ती में डूब जाएं, बल्कि कड़ी मेहनत रूटीन चार्ट के अनुसार नियमित अध्ययन करें। फादर प्रफुल्ल ने कहा कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दी जाती है। यहां के विद्यार्थी अनुशासन लगनशीलता के परिचायक हैं। इसे हर समय कायम रखें यही आपकी पहचान है। शिक्षिका अजिता लकड़ा ने कहा कि आप मेहनत करें, निश्चित सफलता मिलेगी। इससे पूर्व छात्रों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। वहीं विदाई लेने वाले छात्रों को डायरी कलम उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर फादर अनसेलेम, फादर ख्रिस्टोफर, ब्रदर डेविड, रश्मि प्रसाद, राम विनय मिश्रा, ताराशंकर मुखर्जी, नर्मदेश्वर पाठक, पूनम टोप्पो, नेम्हा रेणुका मिंज, श्याम सुंदर ठाकुर, मुकेश ठाकुर, निर्मल कुजूर, केदारनाथ मिश्रा, जेवियर डुंगडुंग कुलदीप बा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...