समाज के सभी लोगों का विकास चाहते थे पंडित दीनदयाल
नगरभाजपा की ओर से ज्योति संघ स्थित पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता अध्यक्ष निर्मल कुमार ने की। इसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष सविंद्र सिंह, पूर्व एमएलए कमलेश उरांव जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित जी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। वे समाज के उन लोगों का विकास चाहते थे जिन तक विकास की किरण आजादी के बाद भी नहीं पहुंच पाई थी।
पूर्व एमएलए ने कहा कि पंडित का जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा। आज के दिन हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके आदर्शों को आम लोगों तक पहुंचाए। विनोद, महिला अध्यक्ष गायत्री देवी, कौशलेंद्र जमुआर, वार्ड आयुक्त गायत्री शर्मा अरविंद मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महिला जिला मंत्री कंचन लाल, शकुंतला उरांव, सोनामनी उरांव, विद्या मिश्रा, अमरमनी उरांव, लक्ष्मी विश्वकर्मा, विजय सिंह, निर्मला सिन्हा, सावित्री मेहता, यशवंत सिंह, शशिकांत शर्मा, उपेंद्र साहू, सरयू साहू, भीखेश्वर नागमणि, रीता देवी, सुधीर नंद, नीरज शर्मा, मनोहर बड़ाईक, राजेश गुप्ता, अब्दुल बारी खान मौजूद थे।