पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में बम से हमला मामले में दो हिरासत में

घर में बम से हमला मामले में दो हिरासत में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला| सदरथाना क्षेत्र के डुमरडीह उर्मी डांड़टोली गांव में बुधवार की रात बैंक ऑफ इंडिया के चालक नारायण साहू के घर पर बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों का नाम बताने से इंकार कर रही है। हालांकि दोनों का नाम क्रमश: कारू साहू जगतपाल साहू है। दोनों डुमरडीह उर्मी डांड़टोली के रहने वाले हैं। दोनों को थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड का सहारा लिया है। हालांकि पुलिस बात से इंकार कर रही है। गौरतलब है कि नारायण साहू के घर में बम से हमला किया गया था। मगर बम के नहीं फटने से अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके थे। इस घटना के बाद नारायण के पुत्र सुनील साहू ने थाने में आवेदन देकर जमीन विवाद की बात कही थी। घटना के पीछे अपने चाचा के हांथ होने की संभावना व्यक्त की थी।

खबरें और भी हैं...