तस्करी के लिए ले जा रहे 38 पशु जब्त
घाघराथाना क्षेत्र के बेलागड़ा बाकी नदी के समीप से घाघरा पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे 38 मवेशियों को जब्त किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र रजक ने बताया की सूचना मिली थी कि तस्करी के लिए बड़ी संख्या में गाय-बैल को तस्कर बेलागाड़ा बाकी नदी के समीप के रास्ते से ले जा रहे हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों को बेलागाड़ा बाकी नदी के समीप से जब्त किया है। जब्त मवेशी को जरूरत मंद किसानों के बीच रख-रखाव के लिए वितरित किया जाएगा। वहीं पशु तस्कर मवेशी छोड़कर भाग निकले हैं। इस संबंध में अज्ञात पशु तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।