भक्ति गीतों से गुलजार हैं गली-मुहल्ले
गुमला| जिलेमें मां सरस्वती की पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। धार्मिक गीतों से शहर की गलियां गुंजायमान हैं। शनिवार को पूजा पंडालों के पट खुलते ही भक्त मां के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना करेंगे। पूजा समितियों के सदस्य देर शाम तक मां की प्रतिमा को वाहन बाइक से पंडालों तक ले जा रहे थे। वहीं महंगाई के बावजूद श्रद्धालु बच्चों में पूजा का उत्साह चरम पर है। विभिन्न मुहल्ले टोलों के बच्चे 15 से 20 दिन पूर्व से ही सहयोग राशि जमा करने में जुट गए थे।
कई पूजा समिति ने भव्य पंडाल बनाया है। जबकि कई स्कूलों, निजी संस्थानों कार्यालयों में भी मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की तैयारी है। पूजा को लेकर शुक्रवार को दिन भर बाजार में चहल-पहल बनी रही। फल पूजन सामग्री प्रतिष्ठानों में खरीदारों की भीड़ लगी रही। जिले में सैकड़ों स्थानों में सरस्वती पूजा हो रही हैं।