शिक्षा को बढ़ावा दें सुड़ी समाज के लोग
{ सुड़ी समाज की आमसभा में एसडीओ केके राजहंस ने कहा {10 अप्रैल को समाज का महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय
भास्करन्यूज | गुमला
सुड़ीसमाज गुमला की आमसभा रविवार को ललित उरांव बस पड़ाव स्थित समाज के धर्मशाला के सभागार में हुई। आमसभा में जिले के विभिन्न गांवों से प्रबुद्धजनों ने अपनी सहभागिता निभाई। बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी केके राजहंस मौजूद थे।
एसडीओ ने कहा कि समाज को संगठित कर ही समाज का विकास संभव है। आप सभी संगठित हों और आने वाले समय में अपने सामाजिक दायित्वों को बढ़ाते हुए समाज का स्कूल खोलने का प्रयास करें। साथ ही शिक्षा के स्तर को बढावा दें। इस कार्य में भी मेरी ओर से पूर्ण सहभागिता रहेगी।
श्यामलाल प्रसाद ने कहा कि किसी भी समाज का विकास सामाजिक एकजुटता से होता है। सुड़ी समाज हर सामाजिक गतिविधियों में शामिल होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। बैठक में 10 अप्रैल को महासम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसकी सफलता के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेवारी सौंपी गई।
आमसभा में मोहन साहू, रामेश्वर प्रसाद साहू, कैलाश प्रसाद, मनोज साहू, मनोज कुमार, बसंत साहू, प्रिंस कुमार, नरेश चौधरी, पंचु साहू, लखन साहू, शशि प्रसाद, गोपी लाल, बदरी गुलशन, शिव कुमार लाल, जगजीवन प्रसाद, किस्टो साहू, केदार साहू, कुमार लाल, जगजीवन प्रसाद, अमर कुमार, पुनीत कुमार लाल, रवींद्र साहू, मनोज कुमार साहू, रितेश लाल आदि शामिल थे।
सुंडी समाज की आमसभा में उपस्थित समाज के लोग।