पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीजल में केरोसिन मिलाने के आरोप में गणपति बप्पा पेट्रोल पंप सील

डीजल में केरोसिन मिलाने के आरोप में गणपति बप्पा पेट्रोल पंप सील

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजलमें केरोसिन मिलाकर बेचने के आरोप में चैनपुर के छतरपुर में गणपति बप्पा पेट्रोल पंप को प्रशासन ने सील कर दिया है। चैनपुर के ग्रामीणों ने शनिवार की रात करीब 10 बजे उपप्रमुख सुशील दीपक मिंज से शिकायत की थी पेट्रोल पंप में डीजल में केरोसिन मिलाया जा रहा है। इसके बाद उपप्रमुख पेट्रोल पंप पहुंचे, तो देखा कि पंप संचालक देव कुमार प्रसाद डीजल टैंक में दो ड्रम केरोसिन उढ़ेल रहे हैं। यह देख उन्होंने एसपी भीमसेन टूटी को इसकी सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की।

एसपी से जांच के निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी श्याम बिहारी मांझी रात में ही पेट्रोल पंप पहुंचे और मामले से अवगत होने के बाद पंप में ताला जड़ दिया। इधर पेट्रोल पंप मालिक के करतूत की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पंप में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के समझाने पर शांत हुए। रविवार को डीसी श्रवण साय के आदेश पर सीओ सुमन तिर्की और थाना प्रभारी ने सुबह साढ़े नौ बजे पेट्रोल पंप को सील कर दिया। साथ ही जांच के लिए पेट्रोल पंप से डीजल के सैंपल लिए। गौरतलब है कि गणपति बप्पा पेट्रोल पंप अपने स्थापना काल से ही चर्चा में रहा है। लोगों का कहना है कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में पंप रहने के कारण यहां नियमों की अनदेखी कर मिलावटी तेल का कारोबार किया जाता है। जागरूकता के अभाव में लोग इसका शिकार होते हैं। एक वर्ष पहले भी डुमरी के बेर्री के पेट्रोल पंप को तेल में मिलावट करने और माप कम देने की शिकायत पर सील किया गया था।

सीएम और केंद्रीय मंत्री से करेंगे शिकायत : उपप्रमुख

उपप्रमुखसुशील दीपक मिंज ने कहा कि गणपति बप्पा पेट्रोल पंप शुरुआत से ही मिलावट के मामले में चर्चा में रहा है। कई बार केरोसिन मिला डीजल बेचने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को भी अंधेरे का फायदा उठाकर पेट्रोल पंप के डीजल टैंक में केरोसिन की मिलावट की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देख इसकी शिकायत डीसी एसपी से की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त लिखित शिकायत मुख्यमंत्री रघुवर दास केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी करेंगे।

पंप से डीजल का सैंपल लेते अधिकारी जुटे ग्रामीण।

जांच के लिए भेजा जाएगा डीजल का सैंपल

पेट्रोलपंप सील करने के बाद मजिस्ट्रेट सुमंत तिर्की ने कहा कि ग्रामीणों ने डीसी से पेट्रोल पंप में डीजल में केरोसिन मिलावट करने की शिकायत की थी। उपायुक्त के निर्देश पर पेट्रोल पंप को सील किया गया है। साथ ही जांच के लिए डीजल का सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए रांची के लेब्रोटरी में भेजा जाएगा। वहीं थाना प्रभारी श्याम विहारी मांझी ने कहा कि विभागीय जांच तक पेट्रोल पंप को सील किया गया है।

केरोसिननहीं, ड्रम में था डीजल

इधरपेट्रोल पंप के संचालक देव कुमार प्रसाद ने कहा कि डीजल में केरोसिन मिलावट करने का आरोप गलत है। पंप में डीजल खत्म होने के कारण रायडीह पेट्रोल पंप से दो ड्राम डीजल लाकर टंकी में डाला जा रहा था। केरोसिन डाले जाने की बात गलत है। ड्रम में केरोसिन नहीं डीजल था।

खबरें और भी हैं...