साइकिलिंग में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना
गुमला |शहर के टावर चौक से रविवार की सुबह आठ बजे स्पोर्ट्स एकेडमी के पांच साइकिलिस्टों का दल धनबाद के लिए रवाना हुआ। इनमें नेल्सन भगत, आबादी, पूनम कुमारी, अपर्णा मिंज जगरानी टेटे शामिल हैं। 15 से 19 फरवरी तक धनबाद में प्रशिक्षण लेने के बाद 20 फरवरी को खिलाड़ी केरल के लिए रवाना होंगे। 24 से 27 फरवरी तक केरल में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर सीनियर बालक बालिका साइकिलिंग प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।