पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच वर्षों में गांवों तक होगी पक्की सड़क

पांच वर्षों में गांवों तक होगी पक्की सड़क

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंख नदी पर पुल का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, विधयक शिव शंकर उरांव और अन्य।

भास्कर न्यूज | गुमला

केंद्रीयग्रामीण विकास राज्यमंत्री सह लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत विधायक शिवशंकर उरांव ने रविवार को रायडीह प्रखंड में विभिन्न सड़क पुल निर्माण का शिलान्यास किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य पांच वर्षों में सभी पंचायत के एक-एक गांव तक पक्की सड़क का निर्माण करना है।

सरकार कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क पुल का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। मांझाटोली से कोंडरा वाले पथ निर्माण पर मंत्री ने कहा कि निर्माण के लिए दो वर्ष तक का समय शिवालय कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। सड़क के निर्माण में लीपापोती बर्दाश्त नहीं होगी। विधायक ने कहा कि संवेदक काम तेजी से करें। कोई गड़बड़ी नहीं करें। गांव के ही ग्रामीण से काम लेकर उन्हें रोजगार देने का प्रयास करें। हमारा प्रयास है कि सभी गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा जाए। इस मौके पर उपायुक्त श्रवण साय ने कहा कि सभी के मदद से कार्य किया जाएगा। मै स्वयं हर सड़क का दौरा कर सड़क पुल को गुणवत्ता पूर्ण बनवाने का प्रयास करूंगा। इस मौके पर विशेष प्रमंडल के मुख्य अभियंता विनय कुमार सिन्हा, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रवि सहाय, आरईओ के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह, सहायक अभियंता मधुसुदन सिंह, जिप सदस्य चोकेन्दर सिंह, शिवालय कंस्ट्रक्शन के मैनेजर संदीप कुमार, विनय लाल, विजय मिश्रा, अशुतोष मिश्रा, भूपन साहू, यशवंत सिंह मिसिर कुजूर सहित कई लोग मौजूद थे।

इनसड़कों का हुआ शिलान्यास

मंत्री,विधायक और डीसी ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें आरईओ विभाग की दो करोड़ 50 लाख की लागत से डुबडुबी से पीबो तक सड़क निर्माण, पीडब्लूडी की चार करोड़ की लागत वाली खीराखाड़ जोड़ा पुल से बांसडीह तक 8.3 किमी सड़क निर्माण और 68 करोड़ की मंझाटोली से कोंडरा तक 21.6 किमी सड़क निर्माण शामिल हैं। वहीं हीरादाह के समीप शंख नदी पर 7 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया। मांझाटोली से कोंडरा तक सड़क निर्माण का कार्य कुछ माह पूर्व ही शुरू हो गया है।

खबरें और भी हैं...