- Hindi News
- प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 16 अक्टूबर से
प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 16 अक्टूबर से
गुमला | सरस्वतीविद्या मंदिर उच्च विद्यालय, गुमला में 27वां प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता 16 अक्टूबर से होगी। 19 अक्टूबर 2014 तक चलने वाले इस कार्यक्रम में झारखंड प्रांत से लगभग सात सौ प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। इसे व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सशिविमं के स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें दायित्वों का बंटवारा किया गया। आवास, प्रकाश और ध्वनि विभाग का दायित्व रामविलास साहू, लालचंद अग्रवाल, भोजन, जलपान, स्वच्छता का दायित्व पवन कुमार अग्रवाल एवं सवींद्र कुमार सिंह, स्वागत, यातायात, प्रचार-प्रसार का दायित्व सवींद्र कुमार सिंह, उद्घाटन, समापन, मंच व्यवस्था, पुरस्कार आदि का दायित्व रवींद्र कुमार सिंह को दिया गया।