दैनिक भास्कर की चौथी वर्षगांठ मनी
जिलेमें दैनिक भास्कर कार्यालय के चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। ब्यूरो चीफ अश्विनी कुमार दास ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एक-दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी गई। समारोह में दैनिक भास्कर की लोकप्रियता और विश्वसनीयता को बरकरार रखने का संकल्प लिया। प्रसार प्रमुख विभय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में विकट परिस्थिति के बाद भी दैनिक भास्कर नंबर वन स्थान पर है। जिले के पाठकों का प्यार और सम्मान प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में आसित कुमार, उमेश कुमार, शीलभद्र, विकास राज, गणपत चौरसिया, रौशन मिंज, देवगन सोनी, निरंजन कुमार, अभिमन्यु कुमार, संतोष कुमार, मुनेश्वर साहू विनोद पासवान आदि मौजूद थे।
भास्कर कार्यालय में चौथी वर्षगांठ पर केक काटते ब्यूरो चीफ सहकर्मी।