पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर के जीर्णोद्धार के लिए राशि देने की घोषणा

नहर के जीर्णोद्धार के लिए राशि देने की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमलाके विधायक कमलेश उरांव ने तेलगांव पंचायत में नहर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक मद से आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। तेलगांव पंचायत के भ्रमण के दौरान उन्होंने नहर की हालत देखी। उन्होंने नहर से पटवन की संभावना को देखते हुए लोगों को इसका जीर्णोद्धार कराने का भरोसा दिया। नहर में जहां-तहां टूट से पानी की बर्बादी होती है। खेती के लिए पानी का सदुपयोग होना चाहिए। विधायक ने वहां के लोगों से वादा किया था कि वे नहर की स्थिति को देखने जाएंगे। विधायक ने लोगों के साथ बैठक भी की। इसके बाद तेलगांव पंचायत में ही नहर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक मद से राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। वहीं बगल में बेलगांव ग्राम के शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह की प्रतिमा के ऊपर विधायक मद से शेड निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक के साथ सविन्द्र कुमार सिंह, श्यामसुन्दर साहू, संजय नायक, मनोज साहू, सुनील कुमार, सुरेश उरांव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नहर का निरीक्षण करते विधायक ग्रामीण।