अहीर यादव समाज की बैठक
गुमला | स्थानीयज्योति संघ गुमला में अहीर यादव समाज की बैठक रविवार को अनिल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज के विकास एवं समाज के उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव में समाज की भूमिका पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अभय ओहदार, राजनारायण नाग, विनय गोप, अवधेश गोप, रामेश्वर महतो, शिवदयाल गोप, अनिल यादव, भूषण गोप आदि मौजूद थे।