पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिवक्ता समेत दो घायल

अधिवक्ता समेत दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | गुमलाआजाद बस्ती निवासी सिकंदर आलम (27 वर्ष) तथा अधिवक्ता विष्णु शर्मा (35 वर्ष) मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों एक ही मोटरसाइकिल से घाघरा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर एकाएक कुत्ते के जाने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकंदर आलम को ज्यादा चोट आई है। दुर्घटना में उसका दायां पैर टूट गया तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। जबकि अधिवक्ता विष्णु शर्मा को अपेक्षाकृत कम चोट लगी है।