तेली समाज के प्रखंड अध्यक्ष बने पीतांबर
छोटानागपुरियातेली उत्थान समाज की बैठक में पालकोट प्रखंड अध्यक्ष एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें पीतांबर साहू टुकुटोली को प्रखंड अध्यक्ष तथा चतुर साहू बघिमा को युवा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।
चुनाव के बाद दोनों को माला पहना कर समाज के लोगों ने स्वागत किया। चुनाव प्रक्रिया जिलाध्यक्ष मुनेश्वर कुमार साहू, महासचिव शिवचरण साहू एवं कोषाध्यक्ष हीरालाल साहू की देखरेख में संपन्न हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार हमारी बहुप्रतीक्षित मांग को नजरअंदाज कर रही है और केवल वोट बैंक के रूप में प्रयोग कर रही है। उन्होंने समय आने पर सरकार को सबक सिखाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांव स्तर तक चुनाव कर प्रत्येक माह समाज की की बैठक करने की आवश्यकता बताई। वहीं गरीब बालिकाओं के शिक्षा एवं सामूहिक विवाह के लिए 20 सितंबर को होने वाले चैरिटी शो सह सम्मान समारोह में समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष पीतांबर साहू ने कहा कि निर्धारित समय में प्रखंड कार्यकारिणी के लिए गांव-गांव तक जोड़ा जाएगा। महासचिव शिवचरण साहू ने समिति के क्रिया कलाप, योजना एवं विभिन्न मांगों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कोषाध्यक्ष हीरालाल साहू ने कहा कि कोष को बढ़ाने के लिए समाज के सभी लोग आगे आएं ताकि भविष्य में जिला मुख्यालय में धर्मशाला के लिए जमीन क्रय एवं निर्माण किया जा सके। बैठक को जगमोहन साहू, रामरूचन साहू, सतन साहू ने भी संबोधित किया।
मौके पर नीलांबर साहू, रोधी साहू, सत्यनारायण साहू, राजेश साहू, शंकर साहू, खिरोधर साहू, नवल, मथुरा साहू, सकल साहू, कामेश्वर साहू, दशरथ साहू, प्रसाद साहू, भूलन साहू, रामप्रताप साहू, बसंत साहू, देवनारायण साहू, राजेश्वर साहू, धर्मराज साहू, बैजनाथ साहू, अघनु साहू, कारू साहू आदि उपस्थित थे।