55 मरीजों की हुई नि:शुल्क जांच
गुमला | लोकस्वास्थ्य जनसेवा समिति द्वारा अनिता सेवा सदन, लोहरदगा रोड, गुमला में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रांची के प्रसिद्ध फिजिशियन डा राकेश कुमार द्वारा मरीजों की जांच की गई। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, मलेरिया, डायफाइड , पीलिया, हिमोग्लोबिन आदि की जांच के लिए शिविर में 55 मरीज आए। अनिता सेवा सदन के संचालक राजकुमार सिंह ने कहा कि गुमला में हर महीने एक जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जांच एवं मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जाएगा।