पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाविप की पदयात्रा में भाग लेने का आह्वान

अभाविप की पदयात्रा में भाग लेने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। इसमें 20 सितंबर को गुमला नगर में निकाली जाने वाली पदयात्रा रैली पर चर्चा की गई। नगर सह मंत्री संतोष साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव में सभी सीटों पर अभाविप की जीत पर पदाधिकारियों को बधाई दी गई। वहीं छात्र महासंग्राम आंदोलन की रणनीति भी तैयार की गई। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति के आमंत्रित सदस्य प्रो हरिकिशोर शाही, जिला प्रमुख प्रो राकेश वर्मा, जिला संयोजक विमलचंद्र बड़ाईक, रौनक कुमार पांडेय, गौतम कुमार, फुलमनी तिर्की, नेल्सन, कालिंद्री एक्का आदि मौजूद थे।