पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुमला में एक्सिस बैंक की शाखा खुली

गुमला में एक्सिस बैंक की शाखा खुली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला-लोहरदगारोड में मंगलवार को एक्सिस बैंक की नई शाखा का उद्घाटन बरसर फादर अनसेलम तिर्की ने किया। फादर अनसेलम तिर्की, शाखा प्रबंधक राकेश प्रियदर्शी, पूर्व डीडीसी पुनई उरांव, चेंबर ऑफ कामर्स के महेश कुमार लाल ने संयुक्त रूप से दी प्रज्जवलित किया। मौके पर झारखंड-बिहार सर्कल के वाइस प्रेसिडेंट राजेश कुमार झा ने बताया कि बैंक से शहरी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी सहायता मिलेगी। इस एक्सिस बैंक में कल्याण विभाग के माध्यम से सरकारी कार्य भी किए जाएंगे। मौके पर फादर बरसर अनसेलम तिर्की ने संबोधित करते हुए कहा कि गुमला के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक ने झारखंड के गुमला में नई शाखा का शुभारंभ किया है। गुमला जिला को लेकर पूरे झारखंड में 30 बैंक 162 एटीएम हो गए हैं। इस अवसर पर विनित लाल, मेघा आनंद, राकेश प्रियदर्शी, देव कुमार दास, आशुतोष कुमार, सतीष कुमार, नंद कुमार सिंह, कुमार मनीष सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।