25 किसानों की टीम बनारस रवाना
घाघरा। आत्मागुमला ने 25 सदस्यीय किसानों की टीम को अंतरराज्यीय परिभ्रमण सह प्रशिक्षण के लिए मंगलवार को वाराणसी के लिए रवाना किया। टीम का नेतृत्व घाघरा प्रखंड से डीपीएम आरपी पांडेय, गुमला से विभय टोप्पो बिशनपुर से डीटीएम राजेंद्र तिर्की संयुक्त रूप से करेंगे। इस परिभ्रमण में घाघरा, गुमला बिशुनपुर के किसान शामिल हैं। किसानों को बीएचयू में सब्जी सफल खेती करने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। परिभ्रमण सह प्रशिक्षण पांच दिनों का होगा। जिन किसानों को भेजा गया उनमें गुमला से किसान महाप्रसाद उरांव, सुनकल बासुदेव उरांव, रविन्द्र कुमार बड़ाईक, फुलचंद उरांव, भोला उरांव। घाघरा से बालकिशुन गोप, बासुदेव उरांव, मनोज सिंह, रामचंद्र उरांव, सावन उरांव बिशुनपुर से कखलेश्वर बड़ाईक, रामकेशवर भगत, जगदीश उरांव रविन्द्र उरांव के नाम शामिल हैं।