पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिसई।सिसई प्रखंड अंतर्गत छारदा बांद बगीचा निवासी बंधना उरांव 50 वर्ष की मौत मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। जानकारी के अनुसार बंधना उरांव गांव में एक आम के पेड़ पर बैल बांधा था। वह उसे लाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान बारिश होने पर वह पेड़ के नीचे खड़ा था। इसी दौरान वज्रपात होने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

भास्कर न्यूज | गुमला

पालकोटराेड़ के समीप टैंसेरा स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में दो युवतियों की मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार सुसुरिया गांव निवासी 20 वर्षीय युवक घायल हो गया। मृतकों में पालकोट थाना के मरदा टिकूल गांव निवासी लुलु उरांव की 18 वर्षीय पुत्री सरिता कुमारी और बसिया गांव निवासी भौला उरांव की 45 वर्षीय पुत्री हीरा उराइन शामिल हैं। दोनों रिश्तेदार भी थे। घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि युवक दोनों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुसुरिया चंदाली गांव के मुन्नी देवी के घर गया था। वे लोग मुन्नी देवी के घर से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आम के पेड़ में जा टकराई। इससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।