दुष्कर्म की घटना की निंदा
गुमला | डुमरीथाना क्षेत्र के प्रोजेक्ट विद्यालय में अध्ययनरत दो छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना की महिला समिति गुमला की शीला सिंह सहित अन्य महिलाओं ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह की घटना निरंतर हो रही है। इससे साफ पता चलता है कि स्वयंसेवी संगठन जागरूकता शिविरों का आयोजन सही तरीके से बदलाव लाने में अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को दो स्कूली छात्राओं के साथ बंदुआ जंगल में सोमनाथ भगत विनीत भगत ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।