एसपी को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग
गुमला | गुमलाथाना क्षेत्र के करमडीपा निवासी विनोद मिंज ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर डेविड टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि गुलाब टोप्पो से आधा डिसमिल जमीन लिज पर विगत 25 जुलाई को लिया था। उसमें छोटा सा मकान बनाकर ढाबा चला रहा था। परंतु विगत 11 सितंबर को शाम गुलाब टोप्पो का पुत्र डेविड टोप्पो अपने कुछ साथियों आया और ढाबा में घुसकर ढाबा को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही कुछ सामान लेकर चला गया। इसकी शिकायत थाना में करने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।